फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   77.72 in Mawana, 72 percent turnout in Sardhana

मवाना में 77.72, सरधना में 72 फीसदी हुआ मतदान

Tue, 27 Apr 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
77.72 in Mawana, 72 percent turnout in Sardhana
मवाना में 77.72, सरधना में 72 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

मवाना/खरखौदा/बहसूमा। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। बहसूमा में देर रात आठ बजे तक भी मतदान प्रक्रिया जारी थी। मवाना में 77.72, सरधना में 72, परीक्षितगढ़ में 73.2, बहसूमा में 82 फीसदी मतदान हुआ।
मतदान का कार्य ठीक सुबह सात बजे शुरू हो गया। धीरे-धीरे मतदाता बूथों पर पहुंचे। मतदान स्थलों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स उपलब्ध रहा।
शाम सात बजे तक भी गांव भिड़वारा व जंधेडी में मतदान के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी। हालांकि छह बजते ही मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया था। खरखौदा ब्लॉक में सुबह 7:00 बजे से ही एक जोनल मजिस्ट्रेट व 4 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में सभी केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे तक केवल 14% ही मतदान हुआ। 11 बजे तक 21, एक बजे तक 35, तीन बजे तक 55, शाम पांच बजे तक 72 फीसदी मतदान हुआ। क्षेत्र के 27 गंावों में 19 ग्राम प्रधान पद और 231 ग्राम जिला पंचाय के प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में बंद कर दिया है। अधिकतर बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। जिसके चलते सुबह नौ बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 25 प्रतिशत और शाम 6 बजे तक 82 फीसदी वोट डाले गए। क्षेत्र में मौड़ कलां में आमने-सामने दो ही प्रत्याशी होने पर तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिस की सर्तकता से कही पर भी कोई गड़बड़ी नहीं हो सकी। माछरा ब्लॉक के 191 बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक 62 प्रतिशत मतदान हुआ। माछरा के बूथ न. पर पर 668 मत थे जिनमें से 401 मत पडे़।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही बढा मतदान का प्रतिशत
मवाना। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 11.3 फीसदी रहा। जो ग्यारह बजे तक बढ़कर 25.8 तथा अपराह्न एक बजे तक 40.25, शाम तीन बजे तक 53.25 तथा शाम 5 बजे 69 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के आसपास नजर नहीं आई भीड़
मवाना। इस बार मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह नजर नहीं आया। इसे कोरोना का खौफ कहा जाए या फिर प्रत्याशियों की कमी। इस बार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ज्यादा लंबी लाइन नजर नहीं आई। लोगों का कहना था कि कोरोना के चलते लोग वोट डालकर सीधे घरों को चले गए। मतदान केंद्रों के आसपास भी भीड़ नजर नहीं आई।
कड़ी सुरक्षा में जमा कराई मतपेटियां
मवाना। देर शाम मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कृषक इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया है। साथ ही पुलिस फोर्स इनकी सुरक्षा में तैनात कर दी गई है। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी दुर्ण कुमार, एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
फर्जी मतदान की उड़ती रही अफवाहें
बहसूमा। क्षेत्र के कई गांवों में फर्जी मतदान करने की सूचनाएं फलैश होती रही। क्षेत्र के गांव मौड़ कलां, अकबरपुर सादात व मौड़ खुर्द में कई बार फर्जी मतदान करने की अफवाहे उड़ी।
मतदाताओं मे दिखा जोश
चुनाव के दौरान अधिकांश गांवों में युवाओं एवं महिलाओं ने खूब उत्साह के साथ मतदान किया। बुजुर्ग अपने परिजनों का सहारा लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचें।
कई गंावों में अधिक हुआ मतदान
बहसूमा। क्षेत्र के कई गांवों में सीट अनुसूचित होने के बावजूद जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भी मतदाताओं की भीड़ लगी रही।

बूथों की गोपनीयता हुई भंग
बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर के बूथ संख्या 16, 17 पर कई बार एक साथ कई महिलाएं व युवा मतदान करते पहुंचे। उन्होंने सभी ने एक के बाद एक साथ वोट डाले।
करीमपुर भंडोरा व रहमापुर में रही कड़ी नजर
बहसूमा। गत जिला पंचायत के चुनाव में गांव करीमपुर भंडोरा में हुई बूथ कैपचरिंग की घटना से क्षेत्र का पूरा प्रशासनिक अमला यहां नजर बनाए हुए था। इसके अलावा माखनगर, बटावली, मौड़ कलां, मौड़ खुर्द व अकबरपुर सादात में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए।
दिव्यांगों ने भी डाले वोट
बहसूमा। चनाव में वृद्धों और दिव्यांगों ने भी खूब दिलचस्पी दिखाई। दिव्यांग बैशाखी के सहारे व बुजुर्ग परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे।
कोहला, मौड़ खुर्द, अकबरपुर सादात व झुनझुनी में देर शाम तक चला मतदान
बहसूमा। क्षेेत्र के गांव कोहला, अकबरपुर सादात, मौड़ खुर्द व झुनझनी में देर शाम तक मतदान चला। छिटपुट घटनाओं को लेकर मतदान शांतिपूर्ण निपट गया है।
एक नजर में मतदान का प्रतिशत
ब्लॉक प्रतिशत
मवाना 77.72
जानी
खरखौदा 65
रोहटा 75
हस्तिनापुर 79
माछरा
परीक्षितगढ़ 73.72
दौराला 85
सरधना 72
सरूरपुर 77.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed