फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   760 Candidates Qualify in Agniveer Recruitment Rally in Saharanpur

सहारनपुर:अग्निवीर भर्ती रैली में 760 अभ्यर्थी दौड़ में सफल, 13 जिलों से पहुंचे थे 920 अभ्यर्थी

Wed, 02 Sep 2026 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2026 11:32 AM IST
सार

सहारनपुर में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को ट्रेड्समैन और तकनीकी पदों के लिए 13 जिलों से पहुंचे 920 अभ्यर्थियों में 760 ने दौड़ में सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन
760 Candidates Qualify in Agniveer Recruitment Rally in Saharanpur
दाैड़ में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन और तकनीकी पदों के लिए 13 जिलों के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल 1037 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 920 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 760 ने दौड़ में सफलता हासिल की।

विज्ञापन

दौड़ में सफल 760 अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचे
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देर शाम तक कराया गया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को बीम, बैलेंसिंग, पुशअप समेत अन्य शारीरिक मानदंडों पर भी परखा गया। दौड़ शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर आदि दिए गए। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत दौड़ कराई गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू का कमिश्नरी घेराव: सुबह 7 बजे स्थगित, 6 घंटे की वार्ता के बाद किसानों की समस्याओं पर समाधान का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जिलों के सफल अभ्यर्थियों की हो रही भर्ती
सहारनपुर स्टेडियम में 13 जिलों के उन अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती कराई जा रही है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। सेना की ओर से लिखित परीक्षा एक से 15 जून के बीच अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी।

करीब 89 हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुए थे शामिल
लिखित परीक्षा में करीब 89 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 25,920 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। अब सफल अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed