फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   75 percent markets will close today

आज शहर में 75 प्रतिशत बाजार रहेंगे बंद

Mon, 19 Apr 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
75 percent markets will close today
आज शहर में बंद रहेंगे 75 फीसदी बाजार
विज्ञापन

मेरठ। शहर में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट ने सोमवार को पूरी तरह साप्ताहिक बंदी रखने का आह्वान किया था, लेकिन दो गुटों में विवाद के चलते आज शहर में 75 फीसदी बाजार बंद रहेंगे। कुछ व्यापार संघों ने बैठक कर जिला प्रशासन के आदेश का पालन करने की बात कही है तो कुछ ने पूर्व की तरह साप्ताहिक बंदी में शामिल होने को कहा है।
एक गुट से संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि बेगमपुल, बागपत रोड, सूरजकुंड, दिल्ली रोड आदि बाजारों में संपर्क किया गया है। खंदक बाजार ने बंदी में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि कोटला बाजार, खैरनगर, लाला का बाजार, कबाड़ी बाजार सहित अन्य बाजार भी कोरोना को देखते हुए एक ही दिन की बंदी के पक्ष में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए सोमवार को संपूर्ण शहर में साप्ताहिक बंदी उचित होगी। रविवार के बाद सोमवार की बंदी से दो दिन की बंदी हो जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे गुट से संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि छोटे व्यापारी की पीड़ा को समझना चाहिए। जो शासनादेश होगा, संगठन उसका पालन करेगा। सूरजकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज सिंघल ने कहा कि जिलाधिकारी का आदेश अगर बाजार बंद करने के लिए आएगा तो उसका पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बंद रहेंगे ये प्रमुख बाजार
खंदक बाजार, लालकुर्ती, आबूलेन, सदर, बांबे बाजार, सदर, शहर दाल मंडी, वैली बाजार, खैरनगर, लाला का बाजार, कबाड़ी बाजार, कोटला, घंटाघर।
--
खुलेंगे ये प्रमुख बाजार
बेगमपुल, सूरजकुंड, दिल्ली रोड के कुछ बाजार, नई मंडी, सोतीगंज, केसरगंज, मेट्रो प्लाजा सहित अन्य छोटे बाजार
----
साप्ताहिक बंदी पर व्यापार संगठन करते रहे मंथन
साप्ताहिक बंदी पर व्यापार संगठन शाम तक मंथन करते रहे। हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ की बैठक में अध्यक्षता कर रहे राजीव बंसल और महामंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि खंदक बाजार बंद रहेगा। सुभाष बाजार क्षेत्र भी बंद रखा जाएगा। इस दौरान नवीन अरोड़ा आदि व्यापारी रहे। बेगमपुल व्यापार संघ की बैठक में निर्णय लिया गया सोमवार को बेगमपुल खुलेगा। साप्ताहिक बंदी बुधवार की रहेगी। इस दौरान अशोक माहेश्वरी, मुकुल सिंघल, राकेश गोयल, राजीव सिंघल, पुनीत शर्मा, राजेश माहेश्वरी आदि रहे। मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने कहा कि यह क्षेत्र शनिवार को बंद रहता है। ऐसे में सोमवार की बंदी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed