{"_id":"602ad7698ebc3ee9356bf5da","slug":"75-people-got-second-dose-of-corona-vaccine-mawana-news-mrt5255589179","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
मवाना। सीएचसी में सोमवार को 75 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। 77 लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
16 जनवरी को 77 कोरोना योद्धाओं में सीएचसी चिकित्सक, स्टाफ तथा आंगनबाड़ियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। आज 28 दिन बाद कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। सीएचसी में तीन केंद्र बनाए गए थे। एक केंद्र पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। दो केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी कोरोना सैल के प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि कुल 317 में से 145 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। वहीं, दौराला सीएचसी में 206 कर्मियों में से 71 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा की देखरेख में टीकाकरण किया गया। इस दौरान डॉ. बिजेंद्र, डॉ. सारंग, डॉ. शशि खोखर, डॉ. अलका पंवार आदि मौजूद रहे।
212 में से 44 का हुआ टीकाकरण
माछरा। सीएचसी माछरा के दो बूथों पर 212 लोगों में से 44 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि नगर पंचायत किठौर, थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के जो कर्मचारी अधिकारी बिना टीका लगाए रह गए थे उनको सोमवार को टीका लगना था। सीएचसी पर दो बूथ बनाए गए थे। प्रथम बूथ पर 125 में से 32 और द्वितीय बूथ पर 88 में से 11 लोगों का टीकाकरण किया गया।
27 को लगाई गई कोविशील्ड वैक्सीन
परीक्षितगढ़। सीएचसी पर 27 पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य कर्मी को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि पांचवें चरण में तीन पुलिसकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, एंबुलेंस कर्मी सहित 27 को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। टीकाकरण सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ। इस दौरान डॉ. रवि जैन, निकिता बंसल, बीपीएम इकरार अहमद, प्रवीण गर्ग, सनी, एएनएएम सुशीला, आरती, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
363 लोगों की हुई जांच, सभी निगेटिव
सरधना। सरधना और दौराला सीएचसी पर 363 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 158 लोगों की जांच की गई। वहीं सीएचसी दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि 205 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।