{"_id":"68fd00eb3caebdecdb0f3b72","slug":"72-hours-have-passed-the-body-has-not-been-found-nor-has-the-accused-been-caught-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104659-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 72 घंटे पूरे, न मिला शव, न पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 72 घंटे पूरे, न मिला शव, न पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
परिजन बोले- सोमवार को चौकी में दिया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेर हत्याकांड में 72 घंटे बाद भी पुलिस न तो उमेर का शव बरामद कर सकी और न ही दूसरे आरोपी शाकिर को पकड़ सकी। क्षुब्ध परिजनों ने सोमवार को लावड़ चौकी में अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही है।
चार माह पहले उमेर को दोस्त ईशा व शाकिर फोन कर घर से ले गए थे। उमेर की गोली मारकर हत्या करने के बाद अटेरना के पास नहर में उसका शव फेंक दिया। चार माह बाद पुलिस ने ईशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ईशा को पहले ही जेल भेज चुकी है। परिजनों ने पुलिस को दूसरे आरोपी शाकिर को पकड़ने, शव बरामद करने समेत तीन मांगों का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए 72 घंटे का समय दिया था।
शनिवार को 72 घंटे पूरे होने के बावजूद पुलिस उमेर का शव बरामद नहीं कर सकी। आरोपी शाकिर भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उमेर के भाई आलमगीर का कहना है कि पुलिस ने शुरू से ही पूरे प्रकरण में लापरवाही बरती, इस कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सोमवार को वह चौकी में धरना देंगे और उनकी मांग एसएसपी को चौकी में बुलाने की होगी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द पुलिस शाकिर को जल्द पकड़ लेगी।