फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   72 cameras in 32 km area on expressway

32 किमी में लगे 72 कैमरे, 15 तक एनएचएआई को मिल जाएगा एक्सप्रेस-वे

Sat, 06 Mar 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
72 cameras in 32 km area on expressway
32 किमी में लगे 72 कैमरे, 15 तक एनएचएआई को मिल जाएगा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण में डासना से मेरठ 32 किमी का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा के दावे के मुताबिक 15 इस चरण को एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद एनएचएआई द्वारा फैसला लिया जाएगा कि डासना से हापुड़ वाले तीसरे चरण की तरह इसे भी खोल दिया जाए। इससे डासना से मेरठ तक सफर आसान हो सके। इससे रोजाना दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, अभी भी वाहन रोकटोक के बावजूद भी इससे गुजरना शुरू हो गए हैं।
एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के कारण 32 किमी के दायरे में रात्रि दृष्टि के 72 कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे किसी भी अप्रिय घटना और वाहनों की अधिक रफ्तार को कैमरों में कैद किया जा सकेगा। इसके लिए वाहन चालकों को भी सतर्क रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि, एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला सकते हैं। वहीं, अगले सप्ताह तक सोलर पैनल को लगाने के बाद रात में लाइटों से एक्सप्रेस-वे जगमग हो जाएगा। इसके लिए भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं, डिजिटल साइन बोर्ड लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा टोल प्लाजा के बाद मशीनों को लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मार्च-2020 तक का था लक्ष्य, हो गया एक साल आगे
पिछले वर्ष ही इस चरण को पूरा किया जाना था। लेकिन किसानों, मौसम, प्रदूषण के अवरोध के कारण यह कार्य आगे बढ़ता गया। हालांकि, पिछले दिनों जीआर इंफ्रा के ऑनर ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया था। इसमें उन्होंने हर हाल में 15 मार्च तक इस चरण को एनएचएआई को सौंपने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही फिनिशिंग के कार्य में तेजी आई है। इस कार्य को मार्च-2020 में पूरा किया जाना था।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed