{"_id":"5cd49066bdec22073706c1ac","slug":"71557434470-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कराया विवाद का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कराया विवाद का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने कराया विवाद का निपटारा
मवाना। साइड लगने को लेकर गुर्जर बिरादरी एवं भाजपा नेता के भाई के बीच हुई कहासुनी तथा झगड़े के मामले में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक के सामने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। दोनों पक्ष अब जल्द ही अधिकारियों के सामने अपने-अपने शपथ पत्र दाखिल करेंगे।
यह था विवाद
बीते सोमवार को चौहान चौक निवासी भाजपा नेता निपुण चौहान के भाई भवित चौहान पुत्र धीर सिंह की सुभाष चौक पर जंधेड़ी गांव निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुर्जर समाज के लोगों ने भाजपा नेता के घर पर हमला बोल दिया था। इसमें भाजपा नेता निपुण चौहान के ताऊ धर्मवीर सिंह के हाथ एवं कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल में रेफर कराया गया। इस मामले में मौसम पुत्र जगवीर ने निपुण चौहान, अनुभव व राजा शर्मा और 8-10 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, इस मामले में पुलिस से अभद्रता करने एवं धमकी देने को लेकर भाजपा नेता के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, धीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संदीप एवं प्रदीप मावी के खिलाफ डकैती व आघात पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विधायक के समक्ष हुआ दोनों पक्षों में समझौता
चार दिन बाद पुलिस ने चौहान चौक पर लगे पुलिस बल को हटा लिया। यही नहीं दंगा नियंत्रण पुलिस को भी भेज दिया। दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को गंगानगर स्थित हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे। दोनों समाज के गण्यमान्य लोगों ने विधायक के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। इस दौरान मवाना थाना प्रभारी संजय कुमार भी मौजूद रहे। घंटों चली बैठक में विधायक के समक्ष दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया और पंजीकृत मुकदमे खत्म कराने के लिए जल्द ही अधिकारियों के समक्ष शपथ पत्र दाखिल करने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा नहीं होगा खत्म
भले ही दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया हो और अधिकारियों के सामने पंजीकृत मुकदमों को खत्म कराने के लिए शपथ पत्र दाखिल करने की बात कह रहे हो। लेकिन पुलिस द्वारा अपनी ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा अभी खत्म नहीं होगा। दरअसल भाजपा नेता निपुण चौहान के भाई भवित चौहान ने सीओ मवाना यूएन मिश्रा की मौजूदगी में थाना प्रभारी से अभद्रता कर दी थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है। अधिवक्ताओं की माने तो पुलिस यदि अपनी ओर से दर्ज कराए मुकदमे को खत्म करती है तो जनता का पुलिस से भरोसा उठ जायेगा। वैसे पुलिस द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा समझौते के बाद भी खत्म नहीं किया जा सकता है।
दहशत में रहे लोग, बैकफुट पर दिखी पुलिस
इस घटना के बाद से ही चौहान चौक पर रहने वाले लोग दहशत में दिखाई दिए। बवाल की आशंका को देखते हुए यहां के लोग अपने बच्चों को घर से निकालने में कतरा रहे थे। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से चौहान चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। इस पूरे प्रकरण में पुलिस बैकफुट पर दिखाई दी। तीन मुकदमें दर्ज होने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। नगर में इस बाबत चर्चा है। सीओ व थाना प्रभारी के सामने फायरिंग की घटना हुई। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। पुलिस की इस तरह की हीलाहवाली नगर में किसी बड़े बवाल को न्यौता दे रही है। यदि पुलिस ऐसे गंभीर मामलों में भी ऐसा व्यवहार करेगी तो आम जनता का खाकी से भरोसा उठ जाएगा। पूर्व में भी इस तरह के दो-तीन मामले हो चुके हैं, लेकिन उनमें भी इस तरह समझौते करा दिए गए थे।
दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया है। ये अधिकारियों के सामने अपने-अपने शपथ पत्र दाखिल करेंगे। हालांकि उनके द्वारा दर्ज किया गया मुकदमा अभी खत्म नहीं होगा। - संजय कुमार, थाना प्रभारी मवाना
साइड लगने को लेकर गुर्जर युवकों एवं भाजपा नेता के भाई में हुआ विवाद शांतिपूर्वक सुलझ गया है। दोनों पक्षों को गले मिलवाकर मामले का निपटारा करा दिया है। जल्द ही मुकदमे खत्म कराए जाएंगे।-दिनेश खटीक, विधायक हस्तिनापुर