{"_id":"5ccf45f6bdec22077f3acc3d","slug":"71557087734-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा
दौराला। चिरौड़ी गांव में शराब पीकर गालीगलौज करने का विरोध करने पर एक आरोपी ने परिवार के साथ मिलकर महिला व उसकी बीमार बेटी की घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह पड़ोस के लोगों ने उनकी जान बचाई। घटना को अंजाम देकर आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
चिरौड़ी गांव निवासी मुन्नी ने बताया कि पति अनंगपाल घर में टेलरिंग की दुकान करता है। उसकी बेटी मोनिका जानलेवा बीमारी से पीड़ित है। रविवार को पड़ोसी धनपाल घर के दरवाजे पर खड़ा होकर गालीगलौज कर रहा था। उसका विरोध करने पर धनपाल, उसकी पत्नी मिथलेश व उसकी बेटियां दीपिका, प्रेरणा व दीपमाला लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आईं। उन्होंने मुन्नी और उसकी बीमार बेटी मोनिका की बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।