फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैस रिफलिंग से सिलिंडरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला घंटाघर का बनबटान मोहल्ला

गैस रिफलिंग से सिलिंडरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला घंटाघर का बनबटान मोहल्ला

Tue, 30 Apr 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
गैस रिफलिंग से सिलिंडरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला घंटाघर का बनबटान मोहल्ला
गैस रिफलिंग से सिलिंडरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला घंटाघर का बनबटान मोहल्ला
विज्ञापन


मेरठ। अतिसंवेदनशील घंटाघर के सटे घने इलाके बनबटान मोहल्ले में सोमवार दोपहर गैस रिफलिंग के दौरान भीषण आग लग गई। आग लगते ही भगदड़ मच गई और धमाकों के साथ सिलिंडर फटने लगे। पूरा क्षेत्र धमाकों से दहल गया। आनन-फानन में आसपास के घर खाली कराए गए। सूचना के करीब 20 मिनट बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि गैस रिफिलिंग को लेकर कई बार शिकायतें कीं। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कोतवाली थानाक्षेत्र के जत्तीवाड़ा निवासी प्रमोद बंसल का अख्तर मस्जिद के पीछे बनबटान मोहल्ले में काफी पुराना प्रोविजन स्टोर है। पड़ोस में उनके भाई सुशील, प्रमोद बंसल की दुकानें हैं। पुलिस के मुताबिक प्रोविजन स्टोर के प्रथम तल पर कई वर्षों से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। सोमवार दोपहर भी वहां रिफिलिंग हो रही थी। तभी एक सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्रदीप बंसल के हाथ झुलस गए। यह देख उसके साथ मौजूद एक युवक वहां से चिल्लाता हुआ भागा। इसका पता चलने पर शोर मच गया। जैसे ही उन्हें पता चला कि सिलिंडरों में आग लग गई है, तो जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गया। इसी बीच प्रमोद बंसल भी बाहर आ गए। तभी एक के बाद एक तीन सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। जिससे पूरा इलाका धमाकों से दहल गया। भगदड़ मच गई और आग फैलती चली गई।
विज्ञापन

45 सिलिंडर कब्जे में, छह सिलिंडर फटे
आग की सूचना पाकर एफएसओ संजीव कुमार दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके से करीब 45 सिलिंडर कब्जे में लिए हैं। छह सिलिंडर फटे। जिनमें तीन सिलिंडरों के अवशेष दमकल कर्मियों ने बरामद करना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दिखाया साहस, नालों में डाले सिलिंडर
सिलिंडरों में आग की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उन्होंने आसपास के घर खाली करा लिए। इसके बाद दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गयी। फायर कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की और लोगों ने साहस दिखाकर सिलिंडर बाहर नालों में डाल दिए। करीब 20 ऐसे सिलिंडर आसपास के नालों में डाल दिए गए, जो लीक होे रहे थे।
दहशत में रहे लोग
गैस रिफिलिंग की दुकान के पीछे बने घरों से परिवारों को किसी तरह बाहर लाया गया। धमाके होने और आग लगती देख महिलाएं दहशत में आ गईं। उन्हें किसी तरह वहां से दूसरे स्थान पर भेजा गया। काफी देर तक क्षेत्र के लोग सहमे रहे।
भाजपा नेता के संरक्षण में चल रहा काम
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो पिछले काफी सालों से यहां गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार चल रहा है। बताया कि गत वर्ष भी यहां सिलिंडर में आग लगने से सुशील बंसल के बेटे पीयूष के हाथ झुलस गए थे। लोगों ने घटना के बाद आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार लोग थाने में लिखित शिकायत भी देकर आये, लेकिन हर बार एक भाजपा नेता के दबाव में मामला दबा दिया गया।
पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, लगा जाम
मौके पर पहुंचे एसओ देहलीगेट रविंद्र सिंह ने घंटाघर और छतरी वाले पीर से रूट डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद आसपास के रास्तों पर जाम के हालात बन गए। करीब दो घंटे तक जली कोठी से बुढ़ाना गेट, घंटाघर से रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर से वैली बाजार चौराहा, खैरनगर चौराहे से बच्चा पार्क चौराहे पर जाम के हालात बने रहे।
जिला अस्पताल के मरीजों की अटकी रहीं सांसें
अख्तर मस्जिद के ठीक सामने प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल है। आग लगने की सूचना जैसे ही वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को लगी, उनमें भी दहशत फैल गई। काफी तीमारदार तो अस्पताल से बाहर आ गए और पल-पल की जानकारी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से लेते रहे।
गनीमत रही कि आग बुझ गई
जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें 50 सिलिंडर रखे थे। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। जान जोखिम में डालकर उन्होंने पुलिस और दमकलकर्मियों का सहयोग किया। तब जाकर आग बुझी। लोगों में इसको लेकर खासा नाराजगी दिखाई दी। कई घरों में सिलिंडर फटने से दरारें आ गईं। पड़ोस के घर तक आग की लपटें भी पहुंची। लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
यह पूरी तरह अवैध काम
गैस सिलिंडरों में आग लगी थी, जिन पर मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। संकरी गलियों के कारण टीम को कुछ दिक्कत उठानी पड़ी। ऐसे इलाकों में इस तरह का काम पूरी तरह अवैध है। -संजीव कुमार, एफएसओ

की जा रही है कार्रवाई
गैस सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान आग लगी थी, जिसमें कुछ सिलिंडर भी फटे हैं। हालांकि जनहानि की सूचना नहीं मिली है। डीएसओ की ओर से कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। -रविंद्र सिंह, थानाध्यक्ष देहली गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed