{"_id":"5cc7645ebdec2207410e5960","slug":"71556571230-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी
माछरा। सरकारी क्रय केन्द्र हसनपुर कलां पर गेहूं की आवक बढ़ने लगी है पंरतु खरीद का निर्धारित लक्ष्य अभी कोसों दूर है। 29 दिन में मात्र 421 कुंतल गेहूं खरीदा गया है। हालांकि इनका निर्धारित लक्ष्य चार हजार कुंतल का है।
मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित माछरा ब्लॉक का गेहूं खरीद केन्द्र हसनपुर कलां में ब्लॉक स्तरीय खाद्य गोदाम को बनाया गया है। यहां से ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी राशन विक्रेता दुकानदार को गांवों में वितरण के लिए गेहूं, चावल आदि राशन दिया जाता है। यहां पर एक अप्रैल को गेहूं खरीद केन्द्र स्थापित हो गया था, लेकिन गेहूं की कटाई का कार्य विलंब से शुरू होने के कारण किसानों का रुख केन्द्रों की ओर नहीं हो पाया था। वहीं, मौसम में बदलाव एवं गन्ना कटाई के चलते गेहूं कटाई देर से आरंभ हुई परंतु अब गेहूं कटाई व थ्रेसिंग के कार्य में गति आने से किसान गेहूं खरीद केन्द्र की ओर रुख करने लगे हैं। गेहूं खरीद केन्द्र प्रभारी अंजली यादव ने बताया कि पिछले छह-सात दिन से किसान गेहूं लेकर आना आरम्भ हो गए हैं। जिसमें अब तक 421 कुंतल गेहूं खरीदा गया है। हालांकि अभी किसान गन्ना कटाई भी कर रहे हैं। गेहूं की आवक बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा दिया गया लक्ष्य पूरा किया जाएगा। गेहूं उसी किसान का खरीदा जाएगा जो खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक लेकर किसी भी जनसेवा केन्द्र पर पंजीकरण कराएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के गेहूं नहीं खरीदा जाएगा।