फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुदामा प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

सुदामा प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 19 Apr 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सुदामा प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
हनुमान जयंती पर 201 लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किठौर। लोधीपुर शोभन गांव के संकटमोचन मंदिर में चल रहे सात दिवसीय जनकल्याणार्थ सात कुंडीय मारुति महायज्ञ एवं भागवत महापुराण कथा रासलीला में सुबह पूजा-अर्चना, हवन तथा यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद भागवत कथा में सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का वर्णन किया। यहां श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता और झांकी देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।

कथावाचक पंडित श्रवण कुमार ने बताया कि भगवान द्वारिकाधीश के 16108 विवाह हुए तथा प्रद्युग्नदि पुत्र हुए। प्रत्येक रानी से दस पुत्र और एक कन्या हुई तथा भौमासुर आदि का वध किया। भगवान ने सुदामा जी की सेवा करके एक मित्रता की मिसाल दी है। सुदामा की ब्राह्मण में श्रेष्ठ, जितेंद्री, सत्यवादी, तपस्वी तथा त्यागी हुए। कृष्ण मित्र कई जन्म को ताको, वरण की सुख-समृद्धि माया मिले, सो उपदेश जोगिन, भगवान ने सुदामा की मित्रता से जनमानस को संदेश दिया कि कभी भी मित्र से धोखा नहीं करना चाहिए। जिसके बाद दत्तात्रे 24 गुरुओं की कथा सुनाते हुए बताया कि शिक्षा गुरु अनेक हो सकते हैं परंतु दीक्षा गुरु एक ही होना चाहिए। परीक्षित जी ने सुखदेव जी का पूजन कर मोक्ष प्राप्त किया। सभी भक्तों ने एवं महाराज रामदास जी ने व्यास जी का माल्यार्पण कर पूजन किया। मंदिर के महाराज रामदास जी ने बताया कि शुक्रवार को हनुमान जयंती पर हनुमान जी की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ 201 लीटर गाय के दूध से अभिषेक किया जाएगा तथा सुबह से देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यहां दूरदराज से साधु, संत भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed