{"_id":"5c7c455abdec2273ab6083a4","slug":"71551648090-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव वेबकास्टिंग से हो रही बोर्ड परीक्षा पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव वेबकास्टिंग से हो रही बोर्ड परीक्षा पर निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव वेबकास्टिंग से बोर्ड परीक्षा की निगरानी
-सीबीएसई ने शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए उठाया कदम
मेरठ।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। पिछले साल पेपर लीक होने की अफवाहों को ध्यान में रखते हुए इस साल सीबीएसई बहुत सचेत है। परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था के एक-एक बिंदु पर बोर्ड की पैनी नजर है। सीबीएसई इस वर्ष पूरी परीक्षा सीसीटीवी क ी निगरानी में करा रहा है। जियो टैगिंग के जरिए परीक्षा की लाइव वेबकास्टिंग हो रही है। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार परीक्षा में छात्रों को एप के माध्यम से अपना परीक्षा केंद्र कैसे तलाशें यह विकल्प दिया है। साथ ही परीक्षा की गोपनीय सामग्री की जिओ टैग के जरिए निगरानी भी हो रही है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक की होगी। हर परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र अधीक्षक और उपकेंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं पेपर का बंडल छात्रों की निगरानी में खोला जा रहा है। उनके हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी हो रही है। अगर स्कूलों ने समय से पहले प्रश्नपत्र का बंडल खोल दिया तो उन पर बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जाएगी।