फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब होंगे प्रधानमंत्री

आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब होंगे प्रधानमंत्री

Thu, 28 Feb 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब होंगे प्रधानमंत्री
- भाजपा के पदाधिकारियों को दी गई अलग-अलग जगह की जिम्मेदारी
विज्ञापन

- पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता रहने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को देश में एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य नागरिकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, महानगरों और संगठन की दृष्टि से सभी मंडलों में होना तय हुआ है।

जनपदों में महा संवाद कार्यक्रम में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें महानगरों में मेरठ महानगर में सतीश महाना, गाजियाबाद महानगर में सिद्धार्थनाथ सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा महानगर में महेश शर्मा केंद्रीय मंत्री, मुरादाबाद महानगर में डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले हैं। हापुड़ जनपद में होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी, विजय बहादुर पाठक इस कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल रहेंगे। सहारनपुर महानगर में सुरेश राणा, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सहारनपुर जिला में गोपाल अंजान रहेंगे। महा संवाद कार्यक्रम डीडी न्यूज और यू ट्यूब बीजेपी 4 यूपी पर लाइव होगा। मेरठ में यह कार्यक्रम आईआईएमटी गंगानगर में होगा। दावा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संवाद में कार्यकर्ताओं की संख्या लगभग एक लाख 38 हजार 500 के करीब रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed