{"_id":"5b9ea5f4867a557ec97f1d20","slug":"71537123828-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा जयंति पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा जयंति पर शोभायात्रा निकाली
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली
रामपुर मनिहारान। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा के अलावा अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। देवबंद रोड पर बाला जी धाम फेस दो से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों का उद्घाटन रामपुर ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि जसबीर चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा वर्ग अशोक सैनी, जिपं सदस्य डा. किरण पाल, राकेश गांगुली, शुभम धीमान, वीरेंद्र गुर्जर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा देवबंद रोड, बस स्टैंड, शहरीपुल, शिवपुरी, रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए बाला जी धाम पर संपन्न हुई। 17 सितंबर को हवन पूजन, विचार गोष्ठी, भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश फौजी, सुशील धीमान, सतपाल धीमान, सतीश, राजेंद्र धीमान, प्रवीन सैनी, अरविंद धीमान, सचिन धीमान, नितिन, शिवम, मोनू आदि मौजूद रहे।