फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थापर नगर कृष् ण मंदिर में सजाई झांकिया, फोड़ी मटकी

थापर नगर कृष् ण मंदिर में सजाई झांकिया, फोड़ी मटकी

Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
थापर नगर  कृष्
ण मंदिर में सजाई झांकिया, फोड़ी मटकी
मेरठ। रिमझिम बारिश के बीच दही, मक्खन से भरी मटकी जैसे ही गोविंदा के स्वरूप में युवाओं ने फोड़ी तो थापर नगर ‘बांके बिहारी लाल की जय’ से गूंज उठा। यहां के कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मटकी फोड़ने की लीला का सजीव मंचन किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर थापर नगर मंदिर में सोमवार सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गए। सबसे पहले लड्डू गोपाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया। श्रद्धालु लड्डू गोपाल को अपने घरों से सजाकर साथ लेकर आए और मंदिर में विराजमान कर पूजा अर्चना की। उसके बाद सामूहिक पूजा अर्चना की गई, जिसमें भक्ति रस की धारा बही। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। तत्पश्चात भगवान को भोग लगाया गया।
विज्ञापन

झांकियों ने मोह लिया मन
इस मौके पर कृष्ण जन्म के अनेक दृश्यों को प्रतिबिंबित करते हुए आकर्षक झांकियां सजाई गई। शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें झांकियों ने मन मोहा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। बालकों ने बाल कृष्ण राधा का रूप धरा। कई लीलाओं के मंचन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस फीट ऊंची मटकी फूटी, जमकर हुआ नृत्य
दोपहर के समय मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ। बीस फीट से ज्यादा ऊंचाई पर लटकाई गई दही और माखन से भरी मटकी को गोविंदाओं ने जैसे ही फोड़ा, भक्ति रस में श्रद्धालु सराबोर हो गए। मंदिर प्रांगण में कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा था। कृष्ण जन्म की खुशी में महिला भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

खास बातें:
- थापर नगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में हुआ कार्यक्रम, जन्माष्टमी पर झांकियां सजाई
- गोविंदाओं ने किया मटकी फोड़ने की लीला का सजीव मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed