{"_id":"5b8d9afb42c79246372502d7","slug":"71536006907-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला फूंकने को लेकर युवा कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई। इंस्पेक्टर सिविल लाइन द्वारा पुतला छीनने से युवा कांग्रेसी भड़क गए और नारेबाजी करते हुए पुलिस से भिड़ गए। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में मंत्री का पुतला फूंका गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में चौबे को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोनिंद्र सूद और मेरठ लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस प्रभारी युगांश राणा के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पहुंचे और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी की। राणा ने कहा कि चौबे ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर भाजपा की खराब मानसिकता का परिचय दिया है। कार्यकर्ता इसे सहन नहीं करेंगे। चौबे अपनी टिप्पणी पर माफी मांगे। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने पुतला दहन करने से मना करते हुए पुतला छीन लिया। इस पर कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और पुतला छीनने के लिए खूब धक्कामुक्की हुई। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में ही चौबे का पुतला फूंका गया। इसके बाद सौंपे गए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में चौबे को बर्खास्त करने की मांग की गई है। इस मौके पर रोबिन नाथ, योगी जाटव, अरुण कौशिक, संजीव आनंद, तेजपाल डाबका, आदित्य भास्कर, मतीन अंसारी, अरुण कुमार, रवींद्र सिंह, चौधरी महरुद्दीन, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।