{"_id":"5b5cd82a4f1c1bab7d8b53cc","slug":"71532811306-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से बचने के लिये खम्बों पर पन्नी लपेटने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से बचने के लिये खम्बों पर पन्नी लपेटने की मांग
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिव भक्तों की सेवा में लगेगा चार दिन का कैंप
मेरठ। शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों की सेवा की तैयारी को लेकर कांवड़ सेवा समिति सोहराब गेट की ओर से गढ़ रोड पर एक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि शिव भक्तों की सेवार्थ 06 अगस्त से गुरुकुल डोरली पीएसी रूड़की रोड पर समिति की ओर से 23वां भंडारा कैंप प्रारंभ होगा जो 09 अगस्त तक जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि चार दिन तक लगने वाले कैंप की पूरी तैयारी कर ली गई है। कांवड़ यात्रियों को वर्षा से बचाव के लिए कैंप पर वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है जिसमें शिव भक्तों के लिए शुद्घ भोजन, भोले बाबा का भव्य दरबार, दवाईयां और कांवड़ियों के रात्रि विश्राम एवं उनके स्नान करने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बरसात के मौसम में बिजली करंट के हादसे से बचने के लिए समिति के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गोँ पर लगे बिजली के खंबों को पन्नी से लपेटा जाए जिससे शिव भक्तों की सुरक्षा हो सके। बैठक में समिति के कार्यकारिणी सदस्य सौरभ गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, विकास अग्रवाल, आलोक रस्तोगी, अनिल गर्ग, राहुल, अनिल सिंघवाल, गौरव छाबड़ा आदि रहे।