फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्य आयकर आयुक्त का स्वागत किया

मुख्य आयकर आयुक्त का स्वागत किया

Thu, 21 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आयकर आयुक्त का स्वागत किया
मेरठ। आयकर बार एसोसिएशन द्वारा मुख्य आयकर आयुक्त रजनीकांत गुप्त का बुधवार को होटल क्रिस्टल पैलेस के सभागार में स्वागत और अभिनंदन किया गया। सभा की अध्यक्षता केशव गर्ग और संचालन सचिव आकाश जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त प्रीता हरित, अपर आयकर आयुक्त संजय सिन्हा, आयकर विभाग के सभी अधिकारी, नगर के आयकर अधिवक्ता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट, वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता हरीश चंद्र जैन, चंद्र मेहरा, महेश त्यागी, सतीश सपरा, सुशील जैन आदि मौजूद रहे। आयोजन में उपाध्यक्ष अनुज गोयल, संयुक्त सचिव नितिन गर्ग और ध्रुव अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

आयुक्त ने दिए बाबू को निलंबित करने के निर्देश
मेरठ। आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक नरेंद्र सोम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को लिखा है कि जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा अवगत कराया गया है कि उन्हें 11 जून को यूपी एससीएसटी आयोग में उपस्थित होना था। लेकिन इसकी सूचना उन्हें 13 जून को मिली, जबकि यह पत्र उनके (आयुक्त कार्यालय) से दो जून को ही रवाना हो गया था। लेकिन 10 दिन तक इसे कार्यालय के कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक नरेंद्र सोम द्वारा अपने पास रखा गया। जबकि इस पत्र पर समयबद्ध लिखा गया था। यह नरेंद्र सोम की अकर्मण्यता एवं लापरवाही का द्योतक है, लिहाजा उसके खिलाफ निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed