{"_id":"5b22d5f24f1c1b8c278b5c19","slug":"71529009650-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से विवि में दिखेगा कुश्ती का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से विवि में दिखेगा कुश्ती का दम
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से विवि में दिखेगा कुश्ती का दम
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें पूरे देश से एक हजार से अधिक पहलवान जुटेंगे। यह पहला मौका है जब देश में अंडर- 15 बालक- बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कुश्ती कोच जबर सिंह सोम के मुताबिक भारतीय कुश्ती संघ द्वारा प्रथम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता विवि के कुश्ती स्टेडियम पर होगी। शुभारंभ राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किया जाएगा। रोजाना विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बताया कि सुबह के समय फेडरेशन के अधिकारी बाल-बालिका के पंजीकरण पत्र की जांच करेंगे। उसके बाद वजन, मेडिकल किया जाएगा।
ये होंगे कार्यक्रम
सुबह सात से आठ बजे तक वजन, मेडिकल किया जाएगा। सुबह नौ बजे से ग्रीको रोमन बालक वर्ग का मैच होगा, शुभारंभ भी किया जाएगा। 16 जून को सुबह सात से आठ बजे वजन, मेडिकल जांच के बाद बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल सभी वजन ग्रुप के मैच होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के आने की संभावना है वहीं 17 जून को सुबह सात से आठ तक वजन, मेडिकल जांच बालक वर्ग, फ्रीस्टाइल बालक वर्ग सभी वजन ग्रुप के लिए। वहीं तीसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल के आने की बात कही गई है। वहीं अंत में तीसरे दिन का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
खास बातें:
- तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में करीब एक हजार पहलवान जुटेेंगे
- देश में पहली बार आयोजित की जा रही है अंडर-15 बालक-बालिका प्रतियोगिता