{"_id":"5b13030c4f1c1baa6e8b5fba","slug":"71527972620-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 जून को बाजार बंद कर व्यापारी करेंगे एमडीए का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 जून को बाजार बंद कर व्यापारी करेंगे एमडीए का घेराव
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जून को व्यापारी करेंगे एमडीए का घेराव
मेरठ। एमडीए द्वारा गढ़ रोड पर हापुड़ अड्डे से लेकर मेडिकल कालेज तक सैकड़ों नोटिस दिए जाने के विरोध में व्यापारी आंदोलन पर उतर आए हैं। व्यापारी अब सामूहिक रूप से यहां का बाजार दोपहर दो बजे तक बंद रखते हुए एमडीए का घेराव करेंगे।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता से गढ़ रोड के व्यापारियों ने मुलाकात की। इसके बाद गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि सभी व्यापारी पांच जून को अपने प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक बंद रखेंगे और इस बीच एमडीए पर जाकर घेराव करते हुए अपनी बात रखेंगे। यदि फिर भी समस्या का समाधान न हुआ तो आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन शुरू किया जायेगा।
इस आंदोलन के लिए त्रिमूर्ति चौक व्यापार संघ हापुड़ स्टैंड के अध्यक्ष अकरम गाजी व महामंत्री अश्वनी कुमार खरबंदा, आजाद मार्किट व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमकार सिंह व महामंत्री पवन कुमार गर्ग, चंद्रशेखर आज़ाद मार्किट संघ के अध्यक्ष विकास गिरधर व महामंत्री राजू शर्मा, दुर्गा व्यापार संघ के अध्यक्ष संदीप कंसल व महामंत्री संजय गुप्ता, श्री गांधी मार्किट व्यापार संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण गर्ग व महामंत्री परमात्मा शरण, मेरठ इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार संघ के महामंत्री अतुल बंसल, बुकसेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता व महामंत्री नवीन गुप्ता, सोहराब गेट बस डिपो व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा व महामंत्री जय शर्मा, जयदेवी नगर पंचशील नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश कुमार व महामंत्री मनोज गुप्ता, गढ़ रोड पंचशील व्यापार संघ के अध्यक्ष शशि भूषण शर्मा व महामंत्री परविंदर त्यागी जी ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद व्यापारियों ने बाजार में व्यापारियों से पांच जून के बंद के लिए संपर्क किया। इसमें मदन लाल अग्रवाल, मितुल केला, नरेश बंसल, विनय अरोड़ा, सुमेश कुमार, मनोज कुमार, लोकेश, विपुल केला, राकेश गुप्ता विपुल सिंघल आदि रहे।
खास बातें:
एमडीए ने दिए हैं गढ़ रोड के 100 से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस