{"_id":"5af4a8fe4f1c1b61098b90b2","slug":"71525983486-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांति दिवस पर विभिन्न आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांति दिवस पर विभिन्न आयोजन
Updated Fri, 11 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रांति दिवस पर बच्चों को दी स्टेशनरी
मेरठ। क्रांति दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल भड़ाना ने ज्ञान भारती स्कूल में हुए कार्यक्रम में कहा कि 10 मई 1857 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने बच्चों को स्टेशनरी का भी वितरण किया। इस दौरान दुर्गेश ठाकुर, रवि कपूर, आशीष जैन, दिव्या कपूर आदि रहे। क्रांति दिवस की 161 वीं वर्षगांठ के अवसर पर लीगल हेल्प फाउंडेशन की ओर से तीसरी रेजीमेंट लाइट कैवलरी के 85 बहादुर शहीद सैनिकों की याद में शहीद स्मारक पर 85 दीप प्रज्जवलित किए गए। मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फिरोज, सलीम, विशाल शर्मा, आबिद आदि रहे। उधर क्रांति दिवस के मौके पर कंकरखेड़ा में देव ज्योति संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन के लोगों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमरीश मित्तल, सुनील लोहरे, कार्तिक मित्तल, मनोज आदि रहे।