{"_id":"5aef71fb4f1c1b3c0a8b86d5","slug":"71525641723-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित व्यापारी की हत्या
Updated Mon, 07 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के पास व्यापारी की हत्या, एक लुटेरे की भी मौत
मेरठ। बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए रविवार रात टीपीनगर थाने से महज 100 मीटर दूर गाजियाबाद के किराना व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों की चली गोली साथी बदमाश के सिर में जा लगी। बदमाश उसे अस्पताल ले गए, जहां मौत की पुष्टि होने पर छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार वारदात कोतवाली निवासी पांच बदमाशों ने की। मौके से एफजेड बाइक और व्यापारी का कैश से भरा बैग बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के 3 ई-151 निवासी नेहरू नगर निवासी हनी सपरा (28) पुत्र जगदीश सपरा गाजियाबाद किराना मंडी में मसाले और केमिकल के थोक कारोबारी थे। कई जिलों में उनका माल सप्लाई होता है। शहर में टीपी नगर थाने के पीछे ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी ससुराल है। व्यापारी हनी सप्ताह में एक दिन कैश कलेक्शन करने मेरठ आते थे और अगले दिन गाजियाबाद लौटते थे। उनकी पत्नी रुचि का तुराबनगर गाजियाबाद में मधु होटल है जबकि करीब साढ़े तीन साल का बेटा तन्मय है।
रविवार दोपहर हनी मेरठ पहुंचे थे और ससुराल से स्कूटी लेकर वसूली को निकल गए थे। रात करीब 9:40 बजे वे ससुराल लौट रहे थे। टीपीनगर थाने से करीब 100 मीटर दूर ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी स्कूटी को साइड मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने पिस्टल और तमंचे के बल पर हनी से बैग छीनने की कोशिश की। बैग में 5.34 लाख रुपये थे। हनी ने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने उनके हाथ में गोली मारी, जो हाथ से छिटकते हुए बदमाश के साथी कुतुबुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन निवासी मोहल्ला करमअली गुदड़ी बाजार कोतवाली के सिर में जा लगी। जिस पर दूसरे बदमाश ने तैश में आकर व्यापारी के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
इस बीच शोर मचने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो दो बदमाश घायल कुतुबुद्दीन को बाइक पर लेकर वहां से भाग निकले, जबकि दो बदमाश हड़बड़ी में मौके पर एफजेड बाइक और नोटों से भरा बैग छोड़कर पैदल ही भाग निकले। जिसके बाद सोनू नाम का व्यक्ति घायल व्यापारी को बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जिसे चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उधर, दोनों बदमाश कुतुबुद्दीन को बेगमपुल के पास भोपाल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कुतुबुद्दीन को मृत बताया तो बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार पुलिस एफजेड बाइक के सहारे उसके मालिक कोतवाली निवासी सलमान तक पहुंची। सलमान ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसी की है, जिसे कुतुबुद्दीन, जीशान, शादान और अजहर निवासी कोतवाली मांगकर ले गए थे। पुलिस ने व्यापारी और लुटेरे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार व्यापारी का मौके से जो बैग मिला है, उसमें 5.34 लाख रुपये सुरक्षित मिले हैं।
खास बातें:
टीपी नगर थाने के पास पांच बदमाशों ने रविवार रात दिया घटना को अंजाम
शहर से कैश कलेक्शन कर लौट रहा था गाजियाबाद का किराना व्यापारी
बदमाशों की चली गोली बदमाश के ही सिर में लगी, उसकी भी अस्पताल में मौत
कोतवाली के निकले पांचों बदमाश, बाइक और कैश से भरा बैग मौके से बरामद