{"_id":"5aa5996a4f1c1ba4758b4ec2","slug":"71520802154-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा पार्क पर फूंका वित मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा पार्क पर फूंका वित मंत्री का पुतला
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा पार्क पर फूंका वित्त मंत्री का पुतला
लंगर पर लगे जीएसटी का किया विरोध
मेरठ। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बच्चा पार्क पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष सरदार परविन्दर सिंह ने बताया कि अमृतसर दरबार साहिब गुरुद्वारे में प्रतिदिन लंगर तैयार होता है। इसमें लगभग दो लाख संगत रोजाना प्रसाद ग्रहण करते हैं। केन्द्र सरकार ने गुरुद्वारे के लंगर पर भी जीएसटी लगा दिया है, जो अनुचित है। बाबा रामदेव के पतंजलि के प्रोडक्ट पर जीएसटी ना लगाकर सरकार की मंशा जगजाहिर है। उन्होंने बताया कि पतंजलि का 20 रुपये का सामान बाजार में 120 रुपये में बिक रहा है। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जयकरण भूटानी, सुरजीत सिंह, हामिद चौधरी, दिपांशु चौहान, ओमप्रकाश यादव, संजय, सलाउद्दीन सैफी, मास्टर डालचंद, दिलशाद, दीपक, अरुण यादव, अभिषेक यादव आदि कार्यकर्ता रहे।