फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरसी वाले कनेक्शनों से वसूले बकाया

आरसी वाले कनेक्शनों से वसूले बकाया

Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आरसी वाले कनेक्शनों से वसूले बकाया
मेरठ। आरसी के सापेक्ष वसूली में उदासीनता पर पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। एमडी मंगलवार को कंपनी के आरसी वाले उपभोक्ताओं से बकाया वसूली की समीक्षा कर रहे थे। एमडी आशुतोष निरंजन ने सभी जोन के मुख्य अभियंताओं को वसूली में उदासीनता बरते जाने पर फटकार लगाई। एमडी ने कहा कि बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने हेतु तहसील को आरसी भेजकर बकाया राजस्व वसूली में गति लाई जाए। आशुतोष निरंजन ने बताया कि मेरठ जोन में 9736 उपभोक्ताओं पर आरसी के सापेक्ष 24 करोड़ 22 लाख 18 हजार रुपये बकाया हैं। वहीं गाजियाबाद जोन में 20134 उपभोक्ताओं पर 86 करोड़ 33 लाख 55 हजार, मुरादाबाद जोन में 26050 उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ 84 लाख 31 हजार, सहारनपुर जोन में 24284 उपभोक्ताओं पर 94 करोड़ 97 लाख 84 हजार और नोएडा जोन में 5624 उपभोक्ताओं पर 122 करोड़ 60 लाख 97 हजार रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed