{"_id":"5a985d434f1c1bff388bae28","slug":"71519934787-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और पानी ने दिया साथ, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और पानी ने दिया साथ, मिली राहत
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। होली के अवसर पर बृहस्पतिवार को बिजली और पानी ने लोगों का पूरा साथ दिया। बिजली आपूर्ति भरपूर होने से नगर निगम की टंकियों से भी पानी की आपूर्ति देर शाम तक होती रही। पीवीवीएनएल एमडी ने शुक्रवार को भी भरपूर बिजली आपूर्ति का दावा किया है। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने भी देर रात तक पानी आपूर्ति करने की बात कही है।
त्योहार के मौके पर पीवीवीएनएल ने भरपूर बिजली और नगर निगम ने भरपूर पानी आपूर्ति का दावा किया था। बृहस्पतिवार को वादे के अनुसार भरपूर बिजली आपूर्ति की गई। फाल्ट अटैंड करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगाई गई है। जहां भी फाल्ट हुए वहां क्यूआरटी की टीम सूचना मिलते ही पहुंच गई और फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी। फाल्ट की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 का भी खूब प्रयोग किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 1912 पर आने वाली शिकायत को तुरंत अटैंड कराया गया। दूसरी तरफ भरपूर बिजली के साथ ही नगर निगम ने भी लोगों तक भरपूर पानी पहुंचाया। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि जहां फाल्ट हो वहां के उपभोक्ता 1912 पर सूचना दे सकते हैं।