{"_id":"5a7389d14f1c1bff388b5d34","slug":"71517521361-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने कहा बजट में इनकम टैक्स में छूट होती तो बनती बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने कहा बजट में इनकम टैक्स में छूट होती तो बनती बात
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स में होती छूट तो बनती बात
मेरठ। शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने बजट में शिक्षकों के बारे कुछ नहीं सोचा है, जिससे शिक्षकों को राहत मिल पाती। शिक्षकों ने बजट को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
शिक्षकों का नहीं रखा गया ख्याल
प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सपना ने कहा वो हर साल इनकम टैक्स देती हैं। जिसमें एक महीने की सैलरी चली जाती है। सरकार बजट में कुछ देती तो कुछ राहत मिलती। लेकिन बजट में शिक्षकों का ख्याल नहीं रखा गया।
शिक्षक हुए निराश
उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वा इलाही बख्श की प्रधानाध्यापिका रुखसाना निजामी ने बताया सरकार ने बजट में शिक्षकों को निराश ही किया है। शिक्षकों को इनकम टैक्स में छूट देनी चाहिए थी। महंगाई बढ़ती जा रही है। इस बजट ने मायूस किया है।
विज्ञापन
नहीं सोचा शिक्षकों के बारे में
शिक्षिका मृदुला त्यागी ने कहा कि बजट में शिक्षकों के बारे में कुछ भी विचार नहीं किया गया। जबकि सरकार को इनकम टैक्स में छूट देनी चाहिए थी। महंगाई को देखते हुए सरकार को बजट में शिक्षकों का ख्याल रखना चाहिए था।
बजट से शिकायत नहीं
शिक्षिका संगीता ने कहा सरकार का बजट ठीक है। किसानों को राहत देने का कार्य सरकार ने किया है। शिक्षकों को फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई। अगले बजट में शिक्षकों को इनकम टैक्स में राहत मिलनी चाहिए।
बजट किसानों को ललचाने वाला है
शिक्षक अतीक अहमद ने बताया केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह किसानों को ललचाने वाला है। देश का किसान खुशहाल होगा, तो शिक्षकों को क्या परेशानी होगी। हम तो अगले साल का इंतजार कर लेंगे। हो सकता है अगले बजट में कोई राहत मिले।
मंहगाई के दौर में शिक्षकों पर नहीं ध्यान
शिक्षिका सीमा गोस्वामी के अनुसार रसोई का सामान काफी मंहगा हो गया है। पूरी सैलरी कब खत्म हो जाती है पत ही नहीं चलता। महंगाई के दौर में सरकार को शिक्षकों का ध्यान भी रखना चाहिए था। इनकम टैक्स में छूट होती तो अच्छा होता।
किसान ही सही सरकार सोचा तो सही
शिक्षक कुंवर शाहिद अली के अनुसार सरकार ने बजट में किसानों पर पूरी तरह फोकस किया है। किसान ही सही सरकार ने उनके बारे में सोचा तो सही। शिक्षकों को अगले बजट में कुछ छूट मिलनी चाहिए। सैलरी बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
सरकार का बजट ठीक है
शिक्षिका क्रिस्चिना प्रसाद ने बताया कि सरकार का बजट एकदम ठीक है। चार लाख से ऊपर 40 हजार रुपये की छूट दी गई है। जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों को कुछ तो फायदा होगा।