फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चरथावल

चरथावल

Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चरथावल
चरथावल नगर पंचायत वार्ड परिणाम:
विज्ञापन

वार्ड संख्या--- सभासद---विजेता
वार्ड 1- जगवती निर्दलीय 186 मत
वार्ड 2- अशोक मीना निर्दलीय 378
वार्ड 3- गय्यूर त्यागी निर्दलीय 240
वार्ड 4- बॉबी निर्दलीय 421
वार्ड 5- वीरेंद्र त्यागी निर्दलीय 319
वार्ड 6- सत्तार त्यागी सपा 597
वार्ड 7- जानिस्ता त्यागी सपा 485
वार्ड 8- शहजाद सपा 451
वार्ड 9- नईमा निर्दलीय 310
वार्ड 10- वर्षा गर्ग निर्दलीय 389
वार्ड 11- कुबेरदत्त त्यागी निर्दलीय 256
वार्ड 12- अनिल कश्यप निर्दलीय 474
वार्ड 13- राशिद सपा 356
वार्ड 14- नय्यूम त्यागी सपा 311
जोश में निकाला विजयी जुलूस
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सतेंद्र त्यागी की रोचक मुकाबले में जीत से उनके परिवार में चेयरमैनी बरकरार रहेगी। निवर्तमान अध्यक्षा उनकी पत्नी बीना त्यागी रही थीं। कसबे में लगातार दूसरी बार किसी परिवार को चेयरमैन की कुर्सी मिलने का अवसर पहली बार मिला है। जश्न में डूबे समर्थकों ने डीजे और ढोल-नंगाड़ों के साथ कस्बे में विजयी जुलूस निकाला।

कसबे में पंचायत अध्यक्ष पद पर अभी तक कोई प्रत्याशी दो बार नहीं जीत पाया है मगर सतेंद्र त्यागी के परिवार को यह खुशी मिली है। गत पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी बीना त्यागी चेयरमैन बनी थीं। अबकी बार खुद सतेंद्र त्यागी चुने गए हैं। इस बार उन्होंने फतेहदीन को 279 मतों से शिकस्त देकर कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने जीत हासिल करने के बाद कहा कि यह पूरे कस्बे की जीत है। खासकर युवाओं के उत्साह और जोश ने उनकी जीत को आसान कर दिया। हर वार्ड में हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिला है। सभी के सहयोग लेकर कस्बे के विकास को गति दी जाएगी। जीत की खबर मिलते ही कस्बे के हजारों समर्थक मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया पर डीजे और ढोल-नंगाड़े लेकर पहुंच गए। जमकर आतिशबाजी और पटाखे छोड़ाकर उनका अभिनंदन किया। कस्बे में विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान इरशाद त्यागी, धर्मराज त्यागी, अनुज त्यागी, कुशल पाल त्यागी, सुदेश त्यागी, तसलीम त्यागी, रब्बान त्यागी, अरविंद त्यागी, मिथुन त्यागी, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, पूर्व चेयरमैन रमेश चंद त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed