{"_id":"59c821034f1c1b98688b646e","slug":"71506287875-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन पब्लिक स्कूल में हाकी सेमीफाइनल में पुहंची टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन पब्लिक स्कूल में हाकी सेमीफाइनल में पुहंची टीमें
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मैच खेले गए। करन पब्लिक स्कूल, हरिद्वार की श्रीराम विद्या मंदिर, रामपुर की सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में अंडर 19 बालिका वर्ग में हरिद्वार की श्रीराम विद्या मंदिर ने गाजियाबाद की श्री ठाकुरद्वारा टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग करन पब्लिक स्कूल ने जेकेजी टीम से वॉकओवर लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरिद्वार की एसआरवीएम ने हरिद्वार की गुरुकुल टीम को 2-1 से मात दी। अंडर 19 बालक वर्ग में बाल भारती स्कूल ने डीएवी मेरठ की टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। सहारनपुर की सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने रामपुर की सेंट पाल स्कूल से 1-0 से मैच जीता। गाजियाबाद की डीडीपीएस ने गाजियाबाद के ही जेकेजी स्कूल को 4-0 से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में दिल्ली की सचदेवा ने गाजियाबाद की विद्या भारती स्कूल को 4-2 से हराया। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि सोमवार को बालक व बालिका अंडर 17, अंडर 19 वर्ग में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शहीद मंगलपांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. पारुल मलिक रहीं।