{"_id":"59c189684f1c1bad688b5650","slug":"71505855848-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कोर्ट में पेश, जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कोर्ट में पेश, जमानत मिली
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। छात्र से मारपीट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई मंगलवार को स्पेशल सीजेएम निशा की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने उनका जमानत प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी।
मामला करीब तीन साल पुराना है। जितेंद्र सिंह सतवाई उस समय थाना जानी क्षेत्र में स्थित चौ. इल्म सिंह कॉलेज सतवाई में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। उस समय पवन नाम के छात्र ने मारपीट का आरोप लगाते हुए स्पेशल सीजेएम की अदालत में परिवाद दायर कराया था। आरोप था कि वह कॉलेज में कक्षा 10 की परीक्षा दे रहा था। तभी कुछ अध्यापक आए और उन्होंने कुछ छात्रों को नकल करानी शुरू कर दी, जिसका मैंने विरोध किया तो उन लोगों ने प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल सिंह को बुला लिया और सबने मिलकर मेरे साथ कक्षा से बाहर निकालकर मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अदालत में विधायक जितेंद्र पाल सिंह को मारपीट व गालीगलौज के आरोप में तलब किया था, जिस पर वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए तो गत दिवस स्पेशल सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।