{"_id":"5990c11a4f1c1b42638b474a","slug":"71502658842-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ बना सब जूनियर बालिका बॉक्सर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बना सब जूनियर बालिका बॉक्सर चैंपियन
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप मेरठ के नाम रही। मेरठ की बालिका बॉक्सरों ने अपने फौलादी पंचों से सामने वाले खिलाड़ियों को चित कर टीम चैंपियनशिप जीत ली। मेरठी बॉक्सरों ने सर्वाधिक 17 मेडल हासिल किए। इसमें 13 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रांज मेडल शामिल है। मेरठ की शिवानी चौहान को बेस्ट बॉक्सर चुना गया। शिवानी तीसरी बार बेस्ट बॉक्सर चुनी गई। दूसरे नंबर पर गोरखपुर मंडल रहा। यहां की बॉक्सरों ने 14 मेडल जीते। शाम को हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अगवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आरएसओ आले हैदर, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मिश्रा, उप क्रीड़ा अधिकारी और बॉक्सिंग कोच भूपेेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
खास बातें
- मेरठ ने जीते 13 गोल्ड, 3 सिल्वर व एक ब्रांज मेडल
विज्ञापन
खास बातें
- मेरठ ने जीते 13 गोल्ड, 3 सिल्वर व एक ब्रांज मेडल