{"_id":"598c7b034f1c1b2c398b465c","slug":"71502378755-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की हथियार और बैंड प्रदर्शनी की तिथि बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की हथियार और बैंड प्रदर्शनी की तिथि बदली
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ‘सेना को जानो’ कार्यक्रम के तहत इस बार शहर में सैन्य एरिया के अलावा बाहर लोगों के बीच भी प्रदर्शनी होगी। इसके लिए अमरोहा जिले को चुना गया है। शहर के अंदर कुलवंत सिंह स्टेडियम में 17 और 18 अगस्त को दो दिन प्रदर्शनी लगेगी। जिसमें हथियारों को देखने के अलावा सेना का बैंड भी प्रस्तुति देगा। उनके अनुशासन और हुनर को देखने का भी मौका मिलेगा।
सेना 15 अगस्त के आसपास ‘नो योर आर्मी’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन करती है। मेरठ में पिछले दो कार्यक्रम में जनता का जिस तरह उत्साह देखने को मिला और भीड़ पहुंची, उससे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ गया है। मेरठ कॉलेज में वर्ष 2015 में ‘सेना को जानो’ कार्यक्रम आयोजित हुआ था। चार्जिंग रैम डिविजन की 49 ब्रिगेड की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम जबरदस्त सफल रहा था। छात्र-छात्राएं और अभिभावक काफी संख्या में पहुंचे थे।
इस बार भी सेना की दोनों डिविजन पाइन और चार्जिंग रैम संयुक्त रूप से दो दिन का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। पहले इसकी तिथि 11 और 12 अगस्त तय की गई थी। लेकिन बारिश होने की वजह से तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह 17 और 18 अगस्त तय की गई हैं। मौसम ठीक रहा तो इस तिथि को कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अमरोहा जिले में भी सेना की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसकी तिथि अभी तय होनी बाकी है। हथियारों की प्रदर्शनी में इंसास से लेकर एके-47 और टैंक तक दिखाए जाने की योजना है। सेना के विभिन्न बैंड अपनी कला दिखाएंगे।
विज्ञापन
खास बात
- पहले 11-12 अगस्त थी यह तिथि, बारिश होने के कारण बदली गई
- कुलवंत सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन, अमरोहा में भी होगा बैंड का प्रदर्शन