फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सैन्य क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट, सेना तैयार

सैन्य क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट, सेना तैयार

Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट, सेना तैयार
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसको लेकर एहतियातन सेना अलर्ट पर है। सैन्य क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के नियमों और निर्देशों के मुताबिक सेना हर परिस्थिति में पूरी तरह तैयार रहेगी। औघड़नाथ मंदिर से लेकर व्हीलर क्लब तक के अलावा एक खास क्षेत्र और सड़क पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन

सेना ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त योजना बनाई है। औघड़नाथ मंदिर पर चौकसी बरतने के अलावा कैंट के कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। यहां सेना के महत्वपूर्ण ठिकाने हैं। कांवड़ियों के वेश में कोई असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर दे, इसको लेकर खास नजर रहेगी। कैंट क्षेत्र में एक रूट और कुछ सड़कों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्र और सड़क का नाम सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

क्या है ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट सामान्य अलर्ट से गंभीर है। इसमें आम लोगों को दिक्कत नहीं होगी। लेकिन हर आने-जाने लोगों पर सेना की बारीक नजर रखेगी। किसी भी घटना की स्थिति में सेना जवाब देने के लिए तैयार होगी। क्षेत्र में सेना का मूवमेंट रहेगा। ब्लू अलर्ट में सामान्य निगरानी रहती है। रेड अलर्ट में सेना की सख्ती से आम लोगों को भी कुछ परेशानी होती है। बीच-बीच में लोगों को रोक कर चेकिंग की जाती है। कैंट में पहले से ब्लू अलर्ट है। कांवड़ यात्रा के दौरान सैन्य इलाके के एक निश्चित क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी बाग में तीन दिन न जाएं घूमने
गांधी बाग में मार्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले तीन दिन न जाएं। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक 19 से 21 जुलाई तक गांधी बाग बंद रहेगा। लोगों कम आने की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक रुकने के लिए कारण दो तीन दिन के लिए गांधी बाग को बंद किया जाता है।
खास बात
कांवड़ यात्रा में 19 से 21 जुलाई तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा गांधी बाग
सेना ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर बनाई संयुक्त योजना
औघड़नाथ मंदिर से लेकर व्हीलर क्लब तक होगी सख्त चौकसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed