फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70,000 swindled by luring with the promise of double returns on investment.

Meerut News: निवेश पर दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 70 हजार की ठगी

Fri, 19 Jun 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
70,000 swindled by luring with the promise of double returns on investment.
- व्हाट्सएप कॉल के जरिए बनाया शिकार, रुपये मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऑनलाइन निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कालंद चुंगी मोहल्ला निवासी गुलफाम पुत्र अय्यूब ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक नामी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का दावा किया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि उसकी कंपनी के जरिए कई लोग अच्छा लाभ कमा चुके हैं। गुलफाम के अनुसार शुरुआत में आरोपी ने छह हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा। विश्वास में आकर उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी लगातार संपर्क में रहा और अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग खातों में कई बार रुपये जमा कराता रहा। देखते ही देखते उससे कुल 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित ने बताया कि काफी देर तक कोई लाभ नहीं मिलने पर उसे संदेह हुआ। उसने आरोपी से रकम वापस करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। गुलफाम ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed