{"_id":"5d39f7558ebc3e6ce47b211a","slug":"700-bigha-will-be-set-up-in-wax-film-university-meerut-news-mrt435053987","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 बीघा जमीन में बनेगा वैक्स फिल्म यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 बीघा जमीन में बनेगा वैक्स फिल्म यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
कैमरा
- फोटो : ??????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
700 बीघा जमीन में बनेगी वैक्स फिल्म यूनिवर्सिटी
बिजनौर। जिले में बनने वाली फिल्म यूनिवर्सिटी का नाम वैक्स यूनिवर्सिटी होगा और यह 700 बीघा जमीन में बनेगी। इसके लिए खरीदी जाने वाली जमीन का सौदा किसानों से तय हो गया है। फिल्म यूनिवर्सिटी की फाइल भी बनकर तैयार हो गई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जा रहा है। उनकी स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी करने के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा।
गत वर्ष लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। इसके लिए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। फिल्म यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जिले में करीब 700 बीघा जमीन चिह्नित की जा चुकी है और इसके रेट आदि पर किसानों से बात हो चुकी है। अगले महीने जमीन खरीदे जाने की संभावना है। फिल्म यूनिवर्सिटी की फाइल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के हस्ताक्षर होते ही इस पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा। हाल ही में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी एक इंटरव्यू में फिल्म यूनिवर्सिटी का निर्माण जल्दी शुरू होने की बात कही है। फिल्म यूनिवर्सिटी निर्माण से जुड़े एक बड़े पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसके लिए जमीन खरीदने का कार्य अंतिम चरण में है।
यूनिवर्सिटी में कुल 198 कोर्स चलेंगे।
फिल्म यूनिवर्सिटी में नई प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर उच्च कोटि का एक्टर, डायरेक्टर, लेखक, सिंगर, एडिटर, म्यूजिक डायरेक्टर, फिल्म मेकर आदि बनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को मुंबई के फिल्म उद्योग की अनुभवी टीम द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। फिल्म एकेडमी के साथ क्लब, मल्टीप्लेक्स, हॉस्टल, शूटिंग कैंपस, प्रिंट मीडिया, न्यूज चैनल, एफएम रेडियो चैनल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रकाश मेहरा ने बॉलीवुड में चमकाया जिले का नाम
बिजनौर में जिले का बॉलीवुड से काफी जुड़ाव रहा है। मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा बिजनौर के ही रहने वाले थे। जिले में लंका और अंगूर फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी हैं। फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का भी बिजनौर से तालुल्क रहा है। फिल्म यूनिवर्सिटी बनने से देशभर में जिले को एक नई पहचान मिलेगी।
बॉलीवुड को अमिताभ बच्चन जैसा महानायक देने में जिले का अहम योगदान है। अमिताभ बच्चन की पहली सुपरहिट फिल्म जंजीर के निर्देशक जिले के ही प्रकाश मेहरा थे। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन रातों रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म से उनकी एंग्री यंग मैन की छवि बनी। प्रकाश मेहरा ने बॉलीवुड को तमाम सुपरहिट फिल्में दीं। जिले के रहने वाले मोहल्ला खत्रियान निवासी प्रकाश मेहरा ने हसीना मान जाएगी, हाथ की सफाई, समाधि, जंजीर, मुकद्दर का सिकंदर, घुंघरू, दलाल, शराबी, खून पसीना, जादूगर, हिमालय से ऊंचा, हेरा फेरी आदि फिल्में बनाई हैं।
इससे पहले जिले में बॉलीवुड फिल्म अंगूर, लंका की शूटिंग हो चुकी है। अभिनेता मनोज वाजपेयी, ट्विंकल खन्ना, अर्जन बाजवा, यशपाल शर्मा आदि ने जिले में रहकर फिल्म के कई हिस्से शूट किए थे। चांदपुर क्षेत्र बॉलीवुड में पहले से ही पहचान रखता है। यहां के रहने कुंवर आदित्यवीर सिंह कई दशक पहले मुंबई में थिएटर चलाते थे। उनके शो के टिकट एक हफ्ता पहले ही बिक जाते थे। इसके अलावा फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का बचपन भी बिजनौर में ही बीता है। उनके पिता किसी सरकारी महकमे में तैनात रहते हुए बिजनौर में रहे थे। विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म डेढ़ इश्किया में चांदपुर रियासत का जिक्र भी किया था।