Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70 statue sites in the city will undergo a transformation

Meerut News: शहर के 70 प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प

Thu, 26 Nov 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
70 statue sites in the city will undergo a transformation
लल्लापुरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सुंदरीकरण का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संविधान दिवस पर लखनऊ में सीएम के कार्यक्रम का दिखाया प्रसारण
मेरठ की सातों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुए विकास कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ किया। मेरठ में भी योजना के तहत जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 70 प्रतिमा स्थलों पर विकास कार्यों की शुरुआत की गई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 प्रतिमा स्थलों का चयन किया गया है।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नई बस्ती लल्लापुरा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा और उनका संबोधन सुनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के भगवतपुरा स्थित आंबेडकर धर्मशाला में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। कंकरखेड़ा के वार्ड संख्या पांच में विधायक अमित अग्रवाल ने प्रतिमा स्थल पर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मेरठ दक्षिण के नई बस्ती लल्लापुरा में मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोरोटा में पूर्व विधायक संगीत सोम और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूंगर में विधायक गुलाम मोहम्मद ने प्रतिमा स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। अन्य चयनित स्थलों पर भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नई बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष मुरारी लाल निर्मेश, मंडल अध्यक्ष वरुण राजपूत, नामित पार्षद कमल, पार्षद नरेश कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, मनोज भारती, डॉ. उमेश, सुशील, आशाराम, सीडीओ संदीप कुमार, पीयूष भारती, हरीश ठेकेदार, मोनू कुमार, हिमांशु और अनिल सरायवाल आदि उपस्थित रहे।


70 प्रतिमा स्थलों का हो रहा संरक्षण और सुंदरीकरण
योजना के तहत मेरठ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 70 प्रतिमा स्थलों का चयन किया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मेरठ को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इन स्थलों पर समाज सुधारकों, महापुरुषों, सामाजिक न्याय के प्रणेता और सांस्कृतिक विभूतियों की प्रतिमाओं का संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed