फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   7 a side cricket tournament will be start on 25 march

सेवन ए साइड क्रिकेट का रोमांच 25 मार्च से

Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
7 a side cricket tournament will be start on 25 march
सेवन ए साईड क्रिकेट का रोमांच 25 मार्च से
विज्ञापन

मेरठ। आधुनिक क्रिकेट में टी-20 के बाद युवाओं में सेवन ए साईड क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ रही है। 25 मार्च से करन पब्लिक स्कूल में सेवन ए साईड ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। बुधवार को प्रतियोगिता को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक सचिव सौरभ दत्ता व कोच अतहर अली ने यह जानकारी दी।

सौरभ दत्ता ने बताया टी-20 जैसी फास्ट क्रिकेट के बाद सेवन ए साईड क्रिकेट युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। जिसमें 6-6 ओवर के मैच में एक टीम में 7 खिलाड़ी खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवन ए साईड क्रिकेट बहुत प्रसिद्घ है। मेरठ के इतिहास में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें मेरठ सहित अन्य शहरों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें प्रत्यके टीम को 3-3 लीग मैच खेलने को मिलेंगे। कोच अतहर अली ने बताया प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित राशि के तौर पर 51 हजार रुपये, उपविजेता को 21 हजार रुपये, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 11-11 हजार रुपये, जबकि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 51 सौ रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। मैन ऑफ द सीरीज में एलईडी, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट गेंदबाज व सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों को स्मार्टफोन से नवाजा जायेगा। सौरभ दत्ता ने बताया जेकेएमसीसी, राइजिंग स्टार, मेरठ वारियर्स, एंगर बिष्ट, डीएमसीसी, राधागोविंद, अमेरिकन इलेवन, करन एकेडमी, आईटीआई एकेडमी, नीलकंठ एकेडमी की टीमें ने पंजीकरण करा दिया है। जबकि पूरे टूर्नामेंट में 20 से ज्यादा टीमें आने की संभावना है। इस दौरान राहुल दत्ता, सुशील त्यागी, आलोक अग्रवाल, हरेंद्रप्रीत सिंह, अनुज मखेजा, राहुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed