{"_id":"6421fe7ca382db666d0a4104","slug":"673-prisoners-observed-maa-durgas-fast-and-708-observed-roza-na-news-c-14-1-171343-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 673 बंदियों ने रखा मां दुर्गा का व्रत और 708 ने रोजा, साथ बैठकर किया फलाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 673 बंदियों ने रखा मां दुर्गा का व्रत और 708 ने रोजा, साथ बैठकर किया फलाहार
Tue, 28 Mar 2023 01:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
रोजा व व्रत के बाद साथ बैठे बंदी
- फोटो : अमर उजाला
इस समय चैत्र नवरात्र और माहे रमजान साथ-साथ चल रहे हैं। जिला कारागार में बंद निरुद्घ बंदी भी नवरात्र के व्रत और रोजा रख रहे हैं। जिसके चलते कारागार प्रशासन की ओर से नवरात्र का व्रत और रोजा रखने वाले बंदियों को फलाहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 633 पुरूष और 40 महिला बंदियों ने मां दुर्गा का व्रत रखा और 670 पुरूष व 38 महिला बंदियों ने रोजा रखा। जेल प्रशासन की ओर से हिंदू बंदियों को फलाहार और मुस्लिम बंदियों को खजूर व अन्य फलाहार दिया जा रहा है। इसी के साथ इन सभी बंदियों को नियमित रूप से पूजा-अर्चना और नमाज अता करने का समय भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हर बुरे काम छोड़कर अल्लाह की इबादत करें
शहर की शाही ईदगाह व शाही जामा मस्जिद में पांच रोजा शबीना पूरा हुआ। शाही ईदगाह में कारी अफ्फान कासमी ने कुरान ए पाक सुनाया तो वहीं कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने शाही जामा मस्जिद में कुरान एक पाक सुनाया और दुआ कराई।
विज्ञापन
तकरीर करते हुए मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि यह मुबारक महीना चल रहा है, शबीना में कुरान सुनने का मतलब हरगिज यह नहीं है कि अब तरावीह की छुट्टी हो गई है, बल्कि तरावीह पूरे महीने पढ़नी चाहिए। ईदगाह कमेटी की ओर से सलमान सब्जवारी ने शबीने कर बंदोबस्त किया।