फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   67 new health and wellness centers to be built in a month

एक माह में बनेंगे 67 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Fri, 20 Dec 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
67 new health and wellness centers to be built in a month
एक माह में बनेंगे 67 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
विज्ञापन

मेरठ। जनपद में एक माह केभीतर 67 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक जनवरी 2020 से आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुई प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी की बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं। मेरठ से सीएमओ डॉ. राजकुमार इसमें शामिल हुए।
सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बने हुए हैं। 67 बनने के बाद इनकी संख्या 97 हो जाएगी। इनसे करीब पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा। जनवरी माह तक इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, आयुष्मान भारत के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड के लिए एक जनवरी से फिर अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू हुए करीब 15 माह बीत चुके हैं। इस दौरान योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतें भी सामने आई हैं। वहीं योजना में अभी तक 9 लाख 37 हजार 397 लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत में जिले में 2 लाख 11 हजार 416 परिवार चिन्हित हैं। इनमें 89109 परिवार देहात और 122307 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। साल 2011 की आर्थिक गणना की सूची के आधार पर इसे तैयार किया गया है। योजना में 1352 तरह की जांच और सर्जरी समेत पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। इसमें 60 फीसदी खर्च केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed