Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   650 patients examined at the camp; 220 selected for cataract surgery

Meerut News: शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

Tue, 17 Nov 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
650 patients examined at the camp; 220 selected for cataract surgery
हस्तिनापुर के जैन स्थानक में निशुल्क आंखों के शिविर में जांच कराते मरीज स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में माला देवी जैन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में कुल 650 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें से करीब 220 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। चयनित मरीजों को चार बसों से एडीके जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा (बागपत) भेजा गया। वहां उनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र और डॉ. सोमपाल सहित कई चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन और वर्धमान परिवार ने निशुल्क दवाइयां तथा चश्मे बांटे। प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन और दीपक जैन ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed