फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   650-page chargesheet filed in 40 days, trial begins

40 दिन में 650 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ट्रायल शुरू

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
650-page chargesheet filed in 40 days, trial begins
40 दिन में 650 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ट्रायल शुरू
विज्ञापन

मेरठ-किठौर। शाहजहांपुर के सादिक (15) और अमन (13) की हत्या के मामले में किठौर पुलिस ने 40 दिन में 650 पन्नों की आरोपी जाहिद के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। सोमवार को कोर्ट में ट्रायल भी शुरू हो गया। बताया गया कि पुलिस ने दोनों किशोरों की हत्या के मामले में गहनता से काम किया है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट भी चार्जशीट में लगाई है। पुलिस इस केस में जल्द सजा दिलाना चाहती है।
इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी ई-रिक्शा चालक सादिक (15) पुत्र जान आलम और उसके दोस्त अमन (13) पुत्र महराज की 28 अगस्त 2021 को लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। 29 अगस्त को दोनों के शव फतेहपुर नारायण किठौर के जंगल में आम के बाग में मिले थे। सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध नंबरों की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने किठौर के नित्यानंदपुर गांव निवासी जाहिद (24) को नौ सितम्बर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था। आरोपी की निशानदेही से ही पितलोती हसनपुर, अमरोहा से ई-रिक्शा बरामद किया। सात अक्तूबर को आरोपी जाहिद के खिलाफ पुलिस ने ठोस सबूत जुटाकर 650 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इस केस की पैरवी करने में पुलिस खुद लगी हुई है। सोमवार को केस का कोर्ट में ट्रायल शुरू किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट में गवाहों को साथ लेकर जाती है पुलिस
पुलिस ने बताया की आरोपी जाहिद राज मिस्त्री का काम करता था। मजदूरों का हिसाब करने के लिए जाहिद ने किसी से पैसे उधार लिए थे। तकादा ज्यादा होने पर जाहिद ने उधार के पैसे चुकाने के लिए ई रिक्शा लूट का प्लान बनाया था। ई-रिक्शा लूटने के बाद पहचान मिटाने के लिए दोनों की हत्या कर दी थी। दोनों किशोरों के परिजन ही गवाह है, जिनको पुलिस कोर्ट में खुद लेकर जाती है। पुलिस का पैरोकार भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जुटाए सबूत
पुलिस का कहना है कि कई गांवों की सीसीटीवी फुटेज जहां-जहां से आरोपी गुजरा, जिस दुकान से किराए के बहाने खाद का कट्टा लिया। आरोपी की निशानदेही पर ई-रिक्शा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed