{"_id":"5cd9d576bdec22075e076494","slug":"61557779830-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
मवाना। गंगा में डूबे ग्राम सिरजेपुर निवासी किशोर का तीसरे दिन सोमवार को भी सुराग नहीं लग सका। स्थानीय गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे रहे। शाम तक ग्रामीण भी गंगा किनारे डटे रहे।
बताते चलें कि सिरजेपुर गांव निवासी बादल पुत्र गोपाल अपने पिता गोपाल व माता सुदेश को नाव से गंज छोड़ने के बाद वापस गांव आ रहा था। वह नहाने के दौरान गंगा में गहराई मेंचला गया और डूब गया था। किशोर की तलाश शनिवार से ही स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं, लेकिन तीसरे दिन भी उसका सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने दस टीमें बनाकर लगभग 25 किमी दूरी तक किशोर की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ग्राम प्रधान बिरम सिंह का कहना है कि गंगा के पानी में लगातर वृद्धि हो रही है। जिस कारण किशोर को ढूंढना और भी मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, किशोर का कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस व तहसील टीम किशोर की तलाश के दौरान ग्रामीण भी गंगा किनारे डटे रहे।