{"_id":"5cacd484bdec22143439db11","slug":"61554830468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन कैराना के महासचिव नसीम अहमद ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल रही है, जिस कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं द्वारा केवल आवश्यक कार्य की किया जाएगा।
मदरसा इशातुल इस्लाम में सालाना जलसा 24 और 25 को
कैराना। प्राचीन दीनी मदरसा इशातुल इस्लाम का दो दिवसीय वार्षिक जलसा 24 और 25 अप्रैल को आयोजित होगा। पानीपत रोड पर स्थित मदरसा इशातुल इस्लाम के प्रबंध संचालक मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने बताया कि जलसा 24 अप्रैल की शाम से शुरू हो जाएगा। जलसे में जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदर हजरत मौलाना अरशद मदनी के चश्मो-चिराग मौलाना हबीबुल्लाह मदनी शरीक होंगे। इनके अलावा आसपास एवं दूरदराज से उलमा के आने का कार्यक्रम तय हैं।