{"_id":"5c82d168bdec22144e5c1d3f","slug":"61552077160-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम पर हमले के आरोपित पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम पर हमले के आरोपित पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
बीती 11 फरवरी को तस्करों को पकड़ने गई टीम पर हुआ था पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। क्षेत्र के गांव खेड़ी मनिहार में बीती 11 फरवरी को शराब तस्कर को पकड़ने गई टीम पर हुए हमले में आधा महीने से अधिक बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। मामला ठंडे बस्ते में जाता देख माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वह दोबारा तस्करी करने में जुट गए हैं।
बताते चलें कि बीती 11 फरवरी को आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल के निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल पंकज पुंडीर, राजकुमार तोमर, जीत सिंह, बुद्देश, अशोक, महिला सिपाही सुमन खेड़ी मनिहार गांव निवासी शराब तस्कर जीतू पुत्र योगेंद्र के घर दबिश देने पहुंचे थे। यहां छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 12-14 पेटी अवैध शराब की बरामद कर छोटू व नितिन को पकड़ लिया था। परिजनों ने टीम पर पथराव कर दोनों माफिया को छुड़ा लिया और शराब की पेटी भी साथ ले गए थे। तस्करों के हमले में एक महिला सिपाही घिर गई थी, जिसे पीआरवी ने आकर बचाया था। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था और महिला कुंतेश को जेल भेज दिया था। रात में ही सीओ पंकज सिंह ने आसपास के थानों की फोर्स के साथ तस्करों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पुलिस ने दोबारा तस्करों की तलाश में दबिश देना उचित नहीं समझा। जिस कारण शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों की माने तो भूमिगत हुए शराब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर घर पर ताला डालकर गांव में घूम रहे हैं। शराब की फिर से बिक्री शुरू होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने सीओ मवाना से इस संबंध में बात की है। जल्द ही दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।