{"_id":"5c7d8b76bdec2213f678234a","slug":"61551731574-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौराला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दौराला कस्बे के सामने एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर दौराला पुलिस एवं टोल एंबुलेंस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से एसडीएस अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। इससे मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
दौराला कस्बा निवासी विक्रांत चौधरी पुत्र हरदेव खेतीबाड़ी कर अपनी पत्नी रेणू और दो बच्चों का पालन कर रहा था। बताया कि वह देर रात ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर कस्बे के सामने चौराहे पर तेजगति एवं लापरवाही से चलाते हुए अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने दौराला पुलिस एवं टोल एंबुलेंस कर्मियों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मृतक की पत्नी एवं बच्चों का बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार देर सायं विक्रांत का शव कस्बा पहुंचा तो उसके अंतिम संस्कार में भीड़ उमड़ पड़ी। बताया कि विक्रांत के माता-पिता एवं बड़े भाई की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। विक्रांत की मौत के बाद उसके परिवार में उसकी पत्नी एवं दो बच्चे रह गए हैं। घटना के बाद से परिवार एवं ग्रामीणों में मातम छाया हुआ है।
मुख्य बातें
रविवार देर रात हाईवे पर दौराला कस्बे के सामने हुआ हादसा
परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी