{"_id":"5c76f6a9bdec22556768114b","slug":"61551300265-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं ओले तो कहीं रही धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं ओले तो कहीं रही धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शाम को चली सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड
- 2 और 3 मार्च को फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में दो दिन से जगह-जगह हल्की बारिश हो रही है। बुधवार दोपहर सरधना और देहात के अन्य क्षेत्र में बारिश हुई और ओले पड़े, जबकि शहर में धूप खिली रही। शाम के समय सर्द हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया।
बुधवार को कभी बादल तो कभी धूप का असर दिखाई दिया। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और सरधना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले पड़े, जबकि शहर में धूप खिली हुई थी। इसके अलावा बिजनौर, मुरादाबाद क्षेत्र में भी बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी, इससे मौसम और भी ठंडा हो गया। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और रात का न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था। अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 2 और 3 मार्च को फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिमी भाग के मैदानी क्षेत्रों में ओले पड़ने और हल्की माध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।