फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में 22 करोड़ से नाले बनाने के प्रस्ताव तैयार

शहर में 22 करोड़ से नाले बनाने के प्रस्ताव तैयार

Sun, 17 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
शहर में 22 करोड़ से नाले बनाने के प्रस्ताव तैयार
- अवस्थापना और टीएफसी से बनाए जाने हैं नाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में 22 करोड़ से नालों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं, जो आगामी 19 फरवरी को होने वाली अवस्थापना निधि की बैठक में रखे जाएंगे। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद चुनाव से पहले ही नाला निर्माण की नींव रखी जाएगी।
महानगर में जल निकासी की बड़ी समस्या है। नालों की स्थिति खराब होने के कारण बरसात के दिनों में शहर जलभराव की समस्या से जूझता है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। साथ ही बारिश में हर वर्ष करोड़ों रुपये की सड़कें टूटती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने इस बार अवस्थापना और 14वें वित्त खजाने से शहर में नालों का निर्माण करने का निर्णय लिया। नगर निगम के खजाने में 25 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि से मिले ह्रैं जिनसे शहर का विकास कराया जाना है। नगर निगम ने ऐसे कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। वहीं, नगरायुक्त का कहना है कि शहर में नाले और सड़कों के निर्माण कार्यों को मिलाकर सौ करोड़ से अधिक के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ये बनाए गए प्रस्ताव
रोहटा रोड पर नाला निर्माण चार करोड़ रुपये, रोशनपुर डोरली में नाला निर्माण 1.25 करोड़ रुपये। मलियाना में नाला निर्माण 4.19 करोड़। नूरनगर सरस्वती लोक मार्ग नाला निर्माण 3.5 करोड़, कृष्णानगर डौरली में नाला निर्माण 2.70 करोड़ रुपये, मोदीपुरम फ्लाईओवर से डौरली पुल तक नाला निर्माण 3.43 करोड़ रुपये, शोभापुर में नाला निर्माण 1.2 करोड़, बिशन चौक ब्रह्मपुरी से भूमिया पुल तक नाला निर्माण 1.44 करोड़ रुपये और सूरजकुंड मार्ग जानवरों के अस्पताल से 1.48 करोड़ रुपये के नाला निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रस्ताव तैयार
सभी प्रस्ताव तैयार करा लिए हैं। शहर में नाले ही नहीं बल्कि सड़क आदि निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। 100 करोड़ से अधिक के कार्य शुरू होने वाले हैं। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed