फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कॉलेजों की लापरवाही से अटक रहा सेमेस्टर पाठ्यक्रमों का रिजल्ट

कॉलेजों की लापरवाही से अटक रहा सेमेस्टर पाठ्यक्रमों का रिजल्ट

Fri, 15 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों की लापरवाही से अटक रहा सेमेस्टर पाठ्यक्रमों का रिजल्ट
- प्रैक्टिकल के नंबर ऑनलाइन देने के निर्देश दे चुका है सीसीएसयू
विज्ञापन

- पिछले साल से बनाया था ऑनलाइन नंबर भेजने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कॉलेजों की लापरवाही से सेमेस्टर पाठ्यक्रमों का रिजल्ट अटक रहा है। बार-बार निर्देश देने के बाद भी कॉलेज प्रैक्टिकल के नंबर ऑनलाइन नहीं भेज रहे हैं। इसके चलते पीजी और एलएलबी के रिजल्ट पर असर पड़ा है। ये भी तब है, जब 21 फरवरी से मुख्य परीक्षाएं होनी हैं।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में हर बार प्रैक्टिकल की वजह से रिजल्ट में देरी होती है। यूनिवर्सिटी ने पिछले सत्र से सभी कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि प्रैक्टिकल समय से कराकर उनके अंक ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। मैन्युअल प्रैक्टिकल की शीट कैंपस में भेजने की वजह से उसमें देरी होती थी। ऐसे में ऑनलाइन नंबर भेजने का सिस्टम लागू किया गया। जिन कॉलेजों ने प्रैक्टिकल कराकर ऑनलाइन नंबर भेज दिए हैं, उनका रिजल्ट यूनिवर्सिटी जारी कर रही है। वहीं सैकड़ों कॉलेजों ने अभी तक ऑनलाइन नंबर नहीं भेजे हैं। इस कारण सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित करने में समस्या आ रही है। यह हाल तब है जब 21 फरवरी से यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी इस बार तेजी से होना है। शासन ने 15 जून तक लोकसभा चुनाव से हर हाल में रिजल्ट जारी करने के लिए कहा है। इसके बाद भी कॉलेज प्रैक्टिकल के नंबर देने में लापरवाही कर रहे हैं। रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे कॉलेजों की सूची बनवाई जा रही है। ऐसे कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed