{"_id":"5c5c860dbdec22736b5ea28c","slug":"61549567501-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वन सेवा में उत्कर्ष की 14वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वन सेवा में उत्कर्ष की 14वीं रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय वन सेवा परीक्षा में उत्कर्ष की 14वीं रैंक
मेरठ। भारतीय वन सेवा परीक्षा में 14वीं रैंक लाकर उत्कर्ष ने मेरठ और बागपत का नाम रोशन किया है। मूल रूप से बागपत के मलकपुर गांव निवासी उत्कर्ष के पिता डॉ. तेजवीर सिंह तोमर हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज में प्रोफेसर हैं। मां डॉ. शशि प्रभा तोमर एमवीपीजी कॉलेज हरिद्वार में प्राचार्या हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक करने वाले उत्कर्ष वर्तमान में आईईएस 2017 में 17वीं रैक प्राप्त करकेे रेलवे में प्रशिक्षणरत हैं। उत्कर्ष की बहन छोटी भी बिट्स पिलानी से बीटेक कर रही है। उत्कर्ष मेरठ में अपने मामा डॉ. सतीश कुमार और मामी डॉ. सविता के घर पर रहे हैं। मेरठ कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार को उत्कर्ष की सफलता पर उनके साथियों ने बधाई दी है।