{"_id":"5b8ef037867a55487276a6b9","slug":"61536094263-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से ठप हुआ रोडवेज का कंप्यूटर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से ठप हुआ रोडवेज का कंप्यूटर सिस्टम
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिवने से ठप हुआ रोडवेज का कंप्यूटर सिस्टम
मेरठ। सोमवार को बिजली गिरने से ध्वस्त हुआ रोडवेज का कंप्यूटर सिसटम मंगलवार को नहीं चला। सिस्टम खराब होने के चलते यात्रियों के एमएसटी भी नहीं बन सके। अधिकारियों का कहना है कि बिजली से जेनरेटर तक फुंक गए हैं।
सोमवार को हुई भारी बारिश के दौरान दिल्ली रोड स्थित रोडवेज की सेंट्रल वर्कशाप में बिजली गिर गई थी। अर्थिंग नहीं होने की वजह से पूरा बिजली ढांचा ध्वस्त हो गया था। बिजली उपकरण फुंकने के साथ ही कंप्यूटर सिस्टम भी खराब हो गया था। सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को ऑफिस पहुंचे स्टाफ को मामले की जानकारी हुई। सुबह दस बजे के बाद एमएसटी बनवाने पहुंचे यात्रियों के एमएसटी नहीं बनाए जा सके। यहां से बताया गया कि कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के चलते एमएसटी नहीं बन सकते। सिस्टम खराब होने के चलते विभागीय कार्य भी नहीं हो सका। अकाउंट सेक्शन के अलावा कैश विभाग भी बंद पड़ा रहा। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि बारिश के दौरान वर्कशाप में बिजली गिरने की सूचना मिली थी। ऐसा प्रतीत होता है कि इसी से सिस्टम प्रभावित हुआ है। इसे ठीक कराया जा रहा है।