{"_id":"5b5f03f94f1c1bac7d8b5711","slug":"61532953593-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी का सबस, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी का सबस, जाम
Updated Mon, 30 Jul 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के गड्ढे लगा रहे जाम
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालक और मुसाफिरों के लिए आफत बने हुए हैं। इन गड्ढों में पानी भरने और वाहनों के फंसने के कारण रविवार को तीन किमी लंबा जाम लग गया। दिनभर वाहन रेंगते रहे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इन गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद हाईवे पर हुए गड्ढों में पानी भर गया है। पानी जमा होने के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। रविवार को गड्ढों के कारण जाम लग गया। सुबह करीब आठ बजे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर दोनों ओर करीब तीन किमी लंबे के दायरे में वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आई। दिनभर रुक रुक कर वाहन निकलते रहे। दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे के प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। रविवार को वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगता है। हाईवे के गड्ढों को पाटा जा रहा है।